फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष का फूंका पुतला

विज्ञापन
कचहरी तिराहे पर एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली का पुतला फूंकते सुभासपा के कार्यकर्ता। संव
विज्ञापन
गाजीपुर। शहर के कचहरी तिराहे पर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली का पुतला फूंका। साथ ही उन्होंने जिलाधिकारी अविनाश कुमार व पुलिस अधीक्षक डॉ ईरज राजा को ज्ञापन सौंपकर शौकत अली पर कानूनी कार्रवाई करनेस की आग्रह किया। जिलाध्यक्ष सुरेंद्र राजभर ने बताया कि एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली ने दुर्भावना से ग्रस्त होकर इतिहास को तोड़ मरोड़ कर पेश किया है। जानबूझ कर साजिश के तहत मीडिया में महाराजा सुहेलदेव राजभर को लेकर निंदनीय बयान दिया है। सुहेलदेव राजभर जैसे राष्ट्रभक्त और पराक्रमी राजा को उन्होंने एक लुटेरा बताया है। शौकत अली देश में ऐसा बयान देकर लोगों में नफरत फैलाने और धर्म के नाम पर लोगों को लड़ाने के लिए ऐसा बयान दिया गया है। देश के गौरवशाली इतिहास और हिंदू महापुरुषों का अपमान की साजिश की जा रही है। देश के करोड़ों लोगों महाराजा सुहेलदेव राजभर को देवता के रूप में पूजते है। इस बयान से राजभर समाज के साथ ही उन्हें भगवान मानने वाले लोगो काफी आहत हुए हैं। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष ललन राजभर, राष्ट्रीय संगठन मंत्री शालिक यादव, महिला मंच की प्रदेश अध्यक्ष उमरावती सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष धर्मदेव यादव, डॉ. रामजी राजभर आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें