फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटर का परीक्षाफल होगा अपलोड

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल के बाद अब इंटरमीडिएट के पंजीकृत परीक्षार्थियों की प्री-बोर्ड परीक्षा और उनकी कक्षा-11 की अर्द्धवार्षिक और वार्षिक परीक्षा का परीक्षाफल परिषद की वेबसाइट पर अपलोड होगा। परिषद की ओर से जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय को पत्र भेजा गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक डा. ओपी राय ने भी सभी विद्यालय के प्रधानाचार्यों को परिषद के निर्देश भेज दिए हैं। उन्होंने बताया कि सभी प्रधानाचार्यों को मांगे गए तीनों परीक्षाफलों को तत्काल परिषद की वेबसाइट पर अपलोड करने का आदेश दिया गया है। इससे पूर्व हाईस्कूल के पंजीकृत परीक्षार्थियो के अर्द्धवार्षिक एवं प्री बोर्ड परीक्षा और उनके कक्षा-9 के वार्षिक परीक्षाफल को अपलोड कराया गया है। उन्होंने जिले के सभी राजकीय, वित्तपोषित एवं स्व वित्तपोषित हाईस्कूल-इंटर कालेज के प्रधानाचार्यों को चेतावनी दिया है कि वे 28 मई तक अगर परीक्षाफल अपलोड नहीं कराते हैं तो उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। हाईस्कूल परीक्षा-2021 के लिए पंजीकृत व्यक्तिगत छात्रों के मांगे गए परीक्षाफल को अपलोड करने के लिए वेबसाइट पर विकल्प न आने के कारण उसे अभी तक अपलोड नहीं किया जा सका है। इसके अलावा जो परीक्षार्थी गत वर्ष की परीक्षा में फेल हो चुके हैं और इस बार पुन: हाईस्कूल की परीक्षा देने के लिए पंजीकृत हैं, ऐसे परीक्षार्थियों के कक्षा-9 और कक्षा-10 की प्री-बोर्ड परीक्षा और अर्द्धवार्षिक परीक्षा का अंक अपलोड करने में दिक्कतें आ रही हैं। इसके संबंध में बोर्ड का स्पष्ट निर्देश नहीं मिलने से प्रधानाचार्यों के सामने परेशानी खड़ी हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें