फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘समय पर विद्यालय आना तो जरूरी है’

विज्ञापन
जगजीवन राम इंटर कॉलेज असांव नगसर में प्रधानाचार्य की कुर्सी पर बैठी छात्रा साक्षी। - फोटो : GHAZIPUR
विज्ञापन
दिलदारनगर। श्री जगजीवन राम इंटर कॉलेज असांव नगसर की कक्षा-11 की छात्रा साक्षी राय ने एक दिन के लिए प्रधानाचार्य तथा शिल्पा पाठक ने उप प्रधानाचार्य की कमान संभाली। ऐसा स्कूल प्रबंधन ने महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देने के लिए किया। सोमवार की सुबह विद्यालय के प्रधानाचार्य हरिशंकर राम ने विद्यालय प्रबंध समिति के प्रबंधक त्रिलोकीनाथ पांडेय तथा अध्यक्ष बलिराम राय के निर्देश पर विद्यालय की मेधावी छात्रा साक्षी राय को प्रधानाचार्या तथा शिल्पा पाठक को उप प्रधानाचार्य की कमान सौंपी। प्रधानाचार्य की कुर्सी संभालते ही साक्षी ने कक्षा छह, सात तथा आठ में 16 छात्र-छात्राओं का प्रवेश तथा निर्धन छात्र-छात्राओं का शुल्क माफ किया। विद्यालय में कुछ विलंब से पहुंचे शैक्षणिक तथा गैर शैक्षणिक कर्मियों को समय पर विद्यालय आने की चेतावनी दी। कहा कि समय पर विद्यालय तो आना जरूरी है। कार्यालय का कार्य निपटाने के बाद साक्षी ने पठन-पाठन को लेकर कक्षाओं की रूटीन चेकिंग भी की। प्रत्येक कक्षाओं के संचालन और पठन-पाठन की भूमिका का निर्वहन विद्यालय की छात्राओं खुशी, अनुपमा, साक्षी, अंशिका, ज्योति, आर्या तथा जया कुशवाहा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें