फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुहल्ला क्लास : उत्साह से पढ़ाई कर रहे बच्चे

विज्ञापन
सैदपुर क्षेत्र के महिबुल्ला चक गांव में मंदिर के चबूतरे पर चल रहा मोहल्ला क्लास। - फोटो : GHAZIPUR
विज्ञापन
औड़िहार। प्राथमिक विद्यालयों की ओर से संचालित मुहल्ला क्लास में छोटे बच्चे पढ़ाई में खूब रुचि ले रहे हैं। जबकि शिक्षक भी पूरे मनोयोग से बच्चों का भविष्य संवारने में लगे हैं। अनलॉक के दौरान संचालित मुहल्ला क्लास का लाभ बच्चों को मिलने लगा है। सीमित उपस्थिति के चलते शिक्षकों को बच्चों को पढ़ाने और विषय को समझाने में आसानी हो रही है। कड़ाके की ठंड के बावजूद भी मुहल्ला क्लास में प्रतिदिन 10 से 12 बच्चों की उपस्थिति है। ठंड कम थी तब यह संख्या 18 से 20 तक हो जाया करती थी। मुहल्ला क्लास में कक्षा एक से पांच तक के बच्चे भाषा और गणित के साथ-साथ अन्य विषय भी शिक्षक-शिक्षिकाओं से सीख रहे हैं। लाकडाउन के बाद ऑनलाइन शिक्षा में आई कठिनाई को देखते हुए मुहल्ला क्लास की योजना अमल में लाई गई। इसके लिए खंड शिक्षाधिकारी और नोडल अधिकारियों को लगाया गया। शिक्षक शिक्षिकाओं ने मुहल्ले में पेड़ के नीचे अथवा किसी मंदिर के आसपास या फिर घर के पास के चबूतरे पर मुहल्ला क्लास शुरू किया। इसमें मलिन बस्ती के बच्चे भी आने लगे हैं। शिक्षा क्षेत्र सैदपुर के प्राथमिक विद्यालय महिबुल्ला चक की शिक्षिका प्रज्ञा मौर्य ने बताया कि मुहल्ला क्लास मलिन बस्ती के साथ-साथ अन्य बच्चों की अवरुद्ध पढ़ाई के लिए वरदान साबित हुआ है। विद्यालय के बगल की बस्ती एवं अलीपुर में हम लोगों द्वारा चलाई जा रही पाठशाला में बच्चे लगन से पढ़ाई कर रहे हैं। क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय सिधौना, अमेदा, भटौला, हसनपुर, फुलवारी कला में सफलतापूर्वक मुहल्ला क्लास चलाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें