फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व छात्रों ने आनलाइन पढ़ाई के लिए दिया 16 स्मार्ट फोन

विज्ञापन
शहर के जवाहर नवोदय विद्यालय में पूर्व छात्रों की ओर से वितरित स्मार्ट फोन के साथ उपस्थित विद्याल? - फोटो : GHAZIPUR
विज्ञापन
गाजीपुर। शहर के जवाहर नवोदय विद्यालय के परिसर में कोविड-19 के कारण आनलाइन पढ़ाई में आ रही परेशानी को देखते हुए विद्यालय के पूर्व छात्रों ने अपने अनुज छात्रों की समस्याओं को देखते हुए 16 स्मार्ट फोन का वितरण प्रधानाचार्य डॉ. इकरामुद्दीन सिद्दीकी एवं नवोदय परिवार के सहयोग से रविवार को आयोजित कार्यक्रम में किया। प्रधानाचार्य ने पूर्व छात्रों के सहयोग की सराहना करते हुए कहा कि वर्तमान में पढ़ रहे छात्रों को स्मार्ट फोन की सहायता दी गई जिससे उनका आनलाइन अध्ययन अच्छे ढ़ंग से हो सके। उन्होंने सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। इस कार्य में निर्मला कश्यप के निर्देशन में पूर्व छात्र संजय, आनंद, डॉ. अनिल, शिवबचन, विवेक, उपेंद्र, अजहर एवं जितेंद्र ने अन्य छात्रों से सहयोग लेकर 16 स्मार्ट फोन विद्यालय को प्रदान किया। कार्यक्रम में वरिष्ठ शिक्षक वीपी दूबे, सतीश कुमार पांडेय, मनीष कुमार जायसवाल, एसके मिश्रा, सुशीला देवी, कमल कुमार, एसके बिंद, उमेश कुमार श्रीवास्तव एवं अन्य छात्र तथा अभिभावक उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें