फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ई-पाठशाला के माध्यम से दी जा रही कक्षा-एक से आठ तक की शिक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
बहरियाबाद। कोविड-19 महामारी के वर्तमान प्रसार को देखते हुए कक्षा एक से आठ तक के सभी विद्यालय तीस जून तक बंद रखने के साथ ही मिशन प्रेरणा की ई-पाठशाला संचालित करने का आदेश निर्गत किया गया है। डीडीयूपी पर प्रतिदिन सुबह नौ से दोपहर एक बजे तक कक्षा एक से आठ तक की कक्षाओं के लिए विभिन्न विषयों के पाठ आधारित मनोरंजक शैक्षणिक सामग्री 21 मई से बच्चों के साथ साझा की जा रही है। शुक्रवार से कक्षा एक से आठ तक के मान्यता प्राप्त अशासकीय एवं अन्य बोर्ड के सभी विद्यालयों में आनलाइन पठन-पाठन प्रारंभ हो गया। कक्षा-एक से आठ तक की शिक्षा ई-पाठशाला के माध्यम से दी जा रही है तो वहीं कुछ विद्यालयों द्वारा अभिभावकों का व्हाट्सऐप ग्रुप बनाया जा रहा है, जिससे शैक्षणिक सामग्री उनके पाल्यों तक पहुंचाई जा सके। कक्षा-नौ से 12 के एक ही दिन बाद प्राथमिक विद्यालय तथा उच्च प्राथमिक विद्यालय के छात्र-छात्राओं के लिए ऑनलाइन कक्षाएं संचालित करने का आदेश जारी कर दिया गया है। प्रधानाध्यापक एवं सहायक इसकी तैयारी में भी लग गए हैं। देखना यह है कि यह आदेश कितना परवान चढ़ता है और इसका लाभ किस हद तक विद्यार्थियों को मिल पाता है। परिषदीय विद्यालयों की बात की जाए तो इसमें शिक्षा ग्रहण कर रहे अधिकांश बच्चे या तो गरीबी रेखा के नीचे जीवनयापन करने वाले परिवारों या अन्य निर्धन परिवारों से हैं। इन परिवारों में या तो मोबाइल नहीं है या है भी तो की-पैड वाला मोबाइल है, जिससे ऑनलाइन शिक्षा ग्रहण करना संभव नहीं। गिनती के परिवार ही ऐसे होंगे जिसमें स्मार्टफोन हो। वह भी कभी पिता के पास या कभी भाई के पास। जबकि आर्थिक रूप से मजबूत परिवारों के अधिकांश बच्चे कांवेंट स्कूलों में शिक्षा ग्रहण करते हैं। ऐसे परिवारों में कई-कई स्मार्टफोन होते हैं। ऐसे परिवारों के बच्चे ऑनलाइन शिक्षा का लाभ ले सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें