फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन धंसने के बाद नए सिरे से बसाए जाएंगे पीड़ित

विज्ञापन
विज्ञापन
कासिमाबाद। थाना क्षेत्र के शेखनपुर गांव में जमीन धंसने से जितने परिवारों का मकान फटा है उनको ग्राम समाज की जमीन पर नए सिरे से बसाया जाएगा। उधर, जांच टीम ने जिलाधिकारी को दी गई रिपोर्ट में जमीन धंसने का कारण सबमर्सिबल पंप की बोरिंग को बताया है। उप जिलाधिकारी भारत भार्गव एवं तहसीलदार विराग पांडेय ने बताया कि शेखनपुर गांव में जमीन धंसने की वजह से बेघर हुए परिवारों को अपने आशियाना को लेकर चिंता सता रही है। गांव के राजकुमार पासी, शारदा देवी, तारा देवी, संतोष पासी, भरत पासी, रामलाल गौड़ के साथ रामदास राजभरबेघर हो गए हैं। इनके घर चारों तरफ से फट चुके हैं। जिलाधिकारी के निर्देश पर सभी को पास के प्राथमिक विद्यालय में शिफ्ट कराया गया है। बताया कि शेखनपुर गांव में जमीन तलाशने के लिए लेखपाल को निर्देश दिया गया है। जैसे ही जमीन मिलती है उन्हें वैधानिक रूप से आवंटित कर दिया जाएगा। बेघर हुए लोगों को शासन स्तर से आवास की सुविधा भी दी जाएगी। उप जिलाधिकारी ने बताया कि शिकायत मिली है कि कई परिवारों के राशन कार्ड में उनके नाम लापरवाही की वजह से नहीं हैं। सभी का नाम अंकित कराने का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। बताया कि मंगलवार को भूगर्भ जल विभाग वाराणसी की टीम ने जिलाधिकारी के निर्देश पर शेखनपुर गांव पहुंचकर जमीन धंसने के साथ मकानों के फटने की जांच की थी। जमीन धंसने का प्रमुख कारण भूगर्भ जल विभाग की टीम ने वहां पर सबमर्सिबल की बोरिंग को बताया है। टीम ने यह भी जिलाधिकारी को रिपोर्ट दिया है कि उस गांव में अब से कोई भी बोरिंग हो तो वह जालीदार बोरिंग हो। बिना जाली की बोरिंग होगी तो पूरे गांव में यह समस्या पैदा हो सकती है। जांच में टीम इस निष्कर्ष पर पहुंची थी कि जहां जमीन धंस रही है उसके 50 मीटर के चारों तरफ की एरिया में सभी मकान खाली कराए जाएंगे तथा वहां कोई नया निर्माण कार्य नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें