जनपद में किसान सम्मान निधि का लाभ 168268 किसानों को नहीं मिल सकेगी। उप कृषि निदेशक अतींद्र सिंह ने बताया कि जनपद में इस योजना के तहत लाभ पा रहे 492644 किसानों में 324376 किसानों ने ही अब तक अपना ई-केवाईसी कराया है। बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में अनियमित भुगतान से बचने के लिए सरकार ने ई-केवाईसी अनिवार्य कर दिया है। जो कि डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यूडाटपीएमकेआईएसएएनडाटजीओवीडाटइन पर किया जाना है। बताया कि यह ओटीपी आधारित सत्यापन प्रक्रिया है। जिसे जन सेवा केंद्रों पर जाकर आसानी से कराया जा सकता है। शेष 168268 किसानों द्वारा ई-केवाईसी नहीं कराए जाने के कारण 31 जुलाई 2022 के बाद सम्मान निधि अनिवार्य रूप से रोक दी जाएगी। उन्होंने पात्र किसानों से अपील की है कि वे एक सप्ताह के अंदर अपना ई-केवाईसी जरूर करा लें। अन्यथा उन्हें योजना से मिल पा वाले लाभ से वंचित होना पड़ेगा।