जमानिया। कोतवाली क्षेत्र के बरुइन गांव निवासी रामराज यादव किसी कार्य से चंदौली जनपद के महुजी गांव बाइक से गया था। वापस अपने घर आ रहे थे की सोमवार की देर शाम को अचानक उनकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर गिर गई। इसकी वजह से उन्हें गंभीर चोटें आई। घायल पर नजर पड़ते ही महुजी गांव निवासी व सैदपुर विधानसभा के विधायक सुभाष पासी के सरकारी गनर दिनेश निषाद ने मानवता का परिचय देते हुए घायल को तत्काल चिकित्सक के पास ले गए और उपचार कराते हुए दुर्घटना की जानकारी उनके परिजनों की। इसके बाद घायल को घर भेजवाया। मंगलवार की शाम गनर दिनेश निषाद घायल रामराज यादव के घर पहुंचे। दुर्घटना के दौरान गिरे 6800 सौ रुपए को परिवार वालों को लौटाया। परिवार के लोगों ने इस नेक कार्य के लिए उनका धन्यवाद ज्ञापित किया।