फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: नेटवर्क की कमी और तकनीक की जानकरी न होने से 5 मिनट का अनाज 15 मिनट में बंट रहा

विज्ञापन
विज्ञापन
बारा क्षेत्र में ई-वेइंग मशीन का संचालन न हो पाने से कोटेदारों को अनाज वितरण में मुश्किलें हो रही हैं। कहीं नेटवर्क की समस्या है तो कहीं कोटेदारों को पूरी जानकारी न होने से मशीन का संचालन नहीं हो पा रहा। नतीजा यह है कि पूर्व में जहां एक उपभोक्ता को अनाज देने में पांच मिनट लगता था तो वहीं नई मशीन से 15 मिनट का समय लग रहा है।
विज्ञापन


कोटे पर खाद्यान वितरण में पारदर्शिता लाने के लिए अप्रैल माह का खाद्यान्न ई-वेइंग मशीन से किए जाने का निर्णय बीते दिनों लिया गया था। मालूम हो कि सेवराई तहसील क्षेत्र में कुल 133 कोटे की दुकानें हैं। इसमें सभी 133 दुकानों पर ई- वेइंग मशीन बीते दिनों उपलब्ध करा दी गई थीं। इन कोटे की दुकानों से 59 हजार उपभोक्ता जुड़े हुए हैं।
अप्रैल माह के खाद्यान का वितरण बीते दिनों शुरू तो हुआ लेकिन सुचारु खाद्यान्न वितरण में ई- वेइंग मशीन बड़ी बाधक बन रही हैं। कहीं नेटवर्क की समस्या है तो कहीं तो कहीं कोटेदार को स्पष्ट जानकारी न होने पर मशीन का संचालन बेहतर ढंग से नहीं हो पा रहा। इससे उपभोक्ताओं को अनाज हासिल करने में काफी समय लग रहा है।
विज्ञापन




लगता है ज्यादा समय
बारा तहसील क्षेत्र सेवराई के बारा के कोटेदार सज्जाद खां, ग्यासुद्दीन, ह्रदय, अरशद, शिव कुमार ने कहा कि पूर्व में एक उपभोक्ता को खाद्यान्न देने में लगभग पांच मिनट लगता था लेकिन नई मशीन से 15 से 20 मिनट तक लग रहा है। इससे एक दिन में पहले जहां लगभग 80 उपभोक्ताओं को खाद्यान्न दे दिया जाता था तो वहीं अब बमुश्किल 20 से 25 उपभोक्ताओं में खाद्यान्न का वितरण हो पा रहा है। भतौरा के एक कोटेदार ने कहा कि ई- पॉस मशीन से ई- वेइंग मशीन जुड़ी है। कभी- कभी ऐसा होता है कि ई- वेइंग मशीन पर खाद्यान्न रखने पर उसकी समस्त जानकारी ई - पॉस मशीन पर नहीं होती। इससे दोबारा पूरी प्रक्रिया करनी पड़ती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें