पंडित दीनदयाल नगर-दानापुर रेल खंड के भदौरा रेलवे स्टेशन पर शनिवार को पहुंचे डीआरएम ने फुट ओवरब्रिज, रेलवे ट्रैक एवं गेट का निरीक्षण किया। इस दौरान कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिया। उसके बाद ट्राली गाड़ी के माध्यम से गहमर एवं अन्य स्टेशनों पर निरीक्षण के लिए रवाना हो गए। उनके निरीक्षण के दौरान रेल कर्मचारियों में हड़कंप की स्थिति रही। इस बाबत भदौरा रेलवे स्टेशन के अधीक्षक रमेश कुमार ने बताया कि डीआरएम दानापुर प्रभात कुमार ने स्टेशन स्थित निर्माणाधीन फुट ओवरब्रिज, समपार फाटक, रेलवे ट्रैक का निरीक्षण किया।