फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: डीआरएम ने औड़िहार जंक्शन का निरीक्षण किया

विज्ञापन
विज्ञापन
औड़िहार- भटनी रेलखंड का शनिवार को मंडल रेल प्रबंधक रामाश्रय पांडेय ने परियोजना प्रबंधक वीके शुक्ला एवं विद्युत और रेल निर्माण विभाग से जुड़े वरिष्ठ अधिकारियों के साथ विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने औड़िहार, माहपुर, सादात, जखानिया, दुल्लहपुर स्टेशनों पर चल रहे दोहरीकरण विद्युतीकरण समेत अन्य निर्माण परियोजनाओं की प्रगति एवं विकास कार्यों के दौरान संरक्षा सुनिश्चित किया।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान गेजप्वाइंट में कमी पाए जाने पर उन्होंने कार्य करने वाले अधिकारियों को फटकार लगाते हुए कार्यवाही के निर्देश दिए। डीआरएम ने औड़िहार रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करते हुए स्टेशन की साफ-सफाई, स्टेशन पैनल, अधीक्षक रूम, विकास कार्यों में लगे अधिकारियों एवं पर्यबेक्षको से कार्यों के प्रगति की समीक्षा की।
उन्होंने औड़िहार में निर्माणाधीन तीन नए प्लेटफार्म, प्रतीक्षालय, अनारक्षित एवं आरक्षित टिकट काउंटरों का निरीक्षण किया। इसके आगे माहपुर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करते हुए उन्होंने अर्निग बोर्ड तथा आसपास बिखरे परित्यक्त सामानों को व्यवस्थित ढंग से रखने का आदेश दिया। गेज निरीक्षण के दौरान पॉइंट में कमियां पाए जाने पर उन्होंने कार्रवाई का आदेश देते हुए सादात, जखनिया, दुल्लहपुर, पिपरीडीह स्टेशनों का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन

सादात में प्रवेश द्वार द्वितीय का एप्रोच मार्ग एवं दोहरीकरण हर हाल में पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने रेलवे की भूमि पर अतिक्रमण हटवाने को भी कहा। इसके बाद डीआरएम के साथ आई निरीक्षण टीम मऊ की ओर रवाना हुए।
इस अवसर पर उप मुख्य इंजीनियर निर्माण पंकज सिंह, उप मुख्य सिग्नल एवं दूरसंचार इंजीनियर निर्माण आशुतोष पांडेय एवं विद्युत इंजीनियर नितेश पांडेय, मंडल परिचालन प्रबंधक एपी सिंह, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक संजीव शर्मा सहित जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें