फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: चालक को आई झपकी, फोरलेन के किनारे पलटा डीसीएम

विज्ञापन
डगरहा गांव के सामने वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन के किनारे पलटा डीसीएम। संवाद
विज्ञापन
मरदह। थाना क्षेत्र के डगरहा गांव के सामने शुक्रवार की तड़के चालक को झपकी आ जाने से नमकीन लदा डीसीएम अनियंत्रित होकर वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन मार्ग के किनारे खाई में पलट गया। हादसे के बाद डीसीएम की क्षतिग्रस्त केबिन में फंसे प्रतापगढ़ जिले के कंधई मध्यपुर गांव निवासी चालक रमेश कुमार सिंह को स्थानीय लोगों ने एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सही सलामत बाहर निकाल लिया। चालक रमेश कुमार सिंह ने बताया कि लखनऊ से डीसीएम में नमकीन लादकर पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से गाजीपुर के लिए निकला था। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से उतरने के बाद वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन से होकर गाजीपुर की तरफ बढ़ रहा था। डगरहा गांव के सामने सुबह करीब तीन बजे झपकी आ जाने से डीसीएम अनियंत्रित होकर फोरलेन के किनारे करीब 10 फीट गहरी खाई में पलट गया। हादसे के बाद डीसीएम का केबिन क्षतिग्रस्त होने से करीब एक घंटे तक अंदर ही फंसा रहा। हालांकि, हादसे में चालक को मामूली चोटें आई हैं। थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह ने बताया कि अभी तक किसी की भी तरफ से कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें