संवाद न्यूज एजेंसी
गाजीपुर। जिले के सीएमओ डॉ. हरगोविंद सिंह का स्नानांतरण आजमगढ़ मंडल में अपर निदेशक के पद पर हो गया। उनके स्थान पर डॉ. देश दीपक पाल को नया सीएमओ बनाकर जनपद की जिम्मेदारी सौंपी है। वह हरदोई में जिला कुष्ठ रोग अधिकारी के पद पर तैनात रहे।
शासन की ओर से इन्हें एक जुलाई को जनपद पहुंचकर कार्यभार ग्रहण करने का निर्देश दिया गया है। वही, डॉ. हरगोविंद सिंह का जिले में करीब दो वर्ष तक कार्यकाल रहा। लेकिन, जनपद की स्वास्थ्य सेवाओं में कोई उम्दा सुधार नहीं हुआ।