बड़ेसर गांव स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यापर्ण करते कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्त
- फोटो : GHAZIPUR
गाजीपुर। भारत रत्न डा. भीमराव आंबेडकर की जयंती बुधवार को समारोहपूर्वक मनाई गई। आयोजित कार्यक्रमों में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर वक्ताओं ने उनके जीवन एवं कार्यों पर प्रकाश डाला। कहा कि भारत के संविधान निर्माण में उनकी महती भूमिका रही। वह स्वतंत्रता, समानता एवं भाईचारा के प्रबल समर्थक थे।भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की ओर से भारद्वाज भवन पर आयोजित कार्यक्रम में डा. आंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। वक्तओं ने कहा कि उनका नारा था शिक्षित बनो, संगठित हो और संघर्ष करो। समाज के ताने-बाने को उन्होंने गहराइयों से समझा ही नहीं था बल्कि खुद ही भारतीय परिवेश में उसे झेला भी था। भारत के संविधान निर्माण में उनकी महती भूमिका रही। इस दौरान पार्टी के जिला सचिव अमेरिका सिंह यादव, ईश्वरलाल, रुद्रदत्त तिवारी, रमाशंकर सिंह, राधेश्याम प्रधान आदि मौजूद थे। जिला कांग्रेस कमेटी ने लंका स्थित आंबेडकर पार्क में प्रतिमा पर माल्यार्पण कर सिटी रेलवे स्टेशन स्थित कार्यालय पर गोष्ठी आयोजित की गई। जिलाध्यक्ष सुनील राम ने कहा कि डा. आंबेडकर ने जाति प्रथा का पूर्ण रूप से उन्मूलन कर इंसानियत की नींव रखी। कार्यकर्ताओं ने डॉ. आंबेडकर के बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। इस दौरान राजेश गुप्ता, लालसाहब यादव, संटू जैदी, अजय कुमार श्रीवास्तव, चंद्रिका सिंह, रोहित खरवार, ऊषा चतुर्वेदी आदि उपस्थित थे। भाजपा के जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष भानूप्रताप सिंह की अध्यक्षता में डा. भीमराव आंबेडकर की 130वीं जयंती मनाई गई। जिलाध्यक्ष और महामंत्री प्रवीण सिंह ने डा. आंबेडकर के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। इस दौरान अच्छेलाल गुप्ता, सुरेश बिंद, जिला मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा, गोपाल राय उपस्थित थे। शाहफैज पब्लिक स्कूल में जयंती कार्यक्रम में निदेशक डा. नदीम अदहमी, प्रधानाचार्य तसनीम कौसर, राजेश सिंह, प्रमोद सिंह मौजूद रहे। संचालन उप प्रधानाचार्य डा. प्रीति उपाध्याय ने किया। आदर्श इंटर कालेज में प्रधानाचार्य की अध्यक्षता में जयंती मनाई गई। डा. भीमराव आंबेडकर समारोह समिति की ओर से लंका स्थित उद्यान में डा. आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इस मौके पर ज्ञानेंद्र कुमार, संरक्षक अशोक कुमार, रामदत्त राम, रामचंद्र मौजूद थे।