फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजीपुर में दोहरा हत्याकांड: घर में सो रही मां-बेटी की गला दबाकर हत्या, गांव में मातमी सन्नाटा पसरा

Mon, 14 Nov 2022 12:07 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर

सार

गाजीपुर जिले के मुहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के कठऊत गांव में बीती रात मां-बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी गई। वारदात का कारण साफ नहीं है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 
विज्ञापन
घटनास्थल पर पहुंचे आईजी और नवागत एसपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। मुहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के कठऊत गांव में बीती रात किसी समय घर में सो रही मां-बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी गई। सोमवार अलसुबह घटना की जानकारी परिजनों को हुई तो सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। वारदात का कारण साफ नहीं है।

विज्ञापन


आईजी रेंज वाराणसी के. सत्यनारायण और जिले के नवागत एसपी ओमवीर सिंह ने घटना स्थल का निरीक्षण करने के साथ परिजनों से पूछताछ की। इधर, परिजनों के रोने बिलखने से गांव में मातमी सन्नाटा पसरा गया। कठऊत गांव निवासी कौशल्या देवी (70) और विवाहित पुत्री मालती देवी (35) रविवार रात घर में अकेली थी। जबकि पुत्र गौरी राजभर निमंत्रण पर किसी दूसरे गांव गया था।

कमरे के बाहर पड़ा था मां-बेटी का शव

सोमवार अलसुबह जब वो घर पहुंचा तो देखा कि कमरे के बाहर मां कौशल्या और बहन मालती का शव पड़ा हुआ है। दोनों के मुंह से खून आने के निशान थे। शोर मचाने पर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। मां-बेटी की हत्या की खबर से गांव में सनसनी फैल गई।

घटनास्थल पर पहुंचे आईजी और नवागत एसपी - फोटो : अमर उजाला
इधर, सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई। शवों को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण करने के बाद परिजनों एवं ग्रामीणों से भी पूछताछ की। वाराणसी रेंज के आईजी के. सत्यनारायण और जिले के नवागत एसपी ओमवीर सिंह घटनास्थल पर पहुंचे और जायजा लिया।
विज्ञापन

उन्होंने पुलिस को दोहरे हत्याकांड का पर्दाफाश करने का निर्देश दिया। कोतवाल अशोक मिश्र ने बताया कि हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हैं। जल्द ही दोहरे हत्याकांड का खुलासा कर दिया जाएगा। एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें