गाजीपुर जिले के नंदगंज थाना क्षेत्र के धरवां गांव में बुधवार सुबह दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। घर में मां और बेटी की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। दोनों के शव मिलने की सूचना से गांव में सनसनी फैल गई। मृतकों की पहचान जयमून निशा (35) और उनकी बेटी आईंमन निशा (12) के रूप में हुई है। वारदात के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है।
जानकारी के अनुसार, घटना के समय केवल मां-बेटी घर में थीं। इसी दौरान अज्ञात हमलावरों ने उन पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी।
बुधवार सुबह दोहरे हत्याकांड की जानकारी होते ही ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची नंदगंज पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर छानबीन शुरू कर दी।