दिलदारनगर। कान में ईयर फोन, ब्लू टूथ लगाकर कभी न रेलवे फाटक पार करें। ऐसे रेलवे फाटक जहां गेट मैन नहीं हैं, वहां रेलवे लाइन पार करते समय अत्यंत सावधानी बरतें...। यह बातें बृहस्पतिवार को जागरूकता रैली के माध्यम से लोगों को बताई गई। दरअसल आम जनता को जागरूक करने के लिए पूर्व मध्य रेलवे के दानापुर मंडल के संरक्षा संगठन के निर्देश पर स्थानीय बाजार के रेलवे क्रॉसिंग संख्या 86 बीटी, 85 एटी और 87 बीई पर जागरूकता रैली निकाली गई।
इस दौरान ट्रेनों के आवागमन के समय बाइक सवार और वाहन चालकों को रेलवे क्राॅसिंग और रेलवे फाटक पार करते समय सावधानी बरतने की अपील की गई। इस अवसर पर टीम ने कहा कि कान में इयरफोन, मोबाइल और म्यूजिक सिस्टम का प्रयोग न करें। साथ ही साथ सावधानी पूर्वक दोनों तरफ ट्रेनों को देखकर रेल फाटक पार करें। जान जोखिम में डालकर रेलवे फाटक पार करना दंडनीय अपराध है। इस मौके पर रेल परिचालन निरीक्षक संजय कुमार, स्टेशन अधीक्षक नफीस अहमद खान, उप स्टेशन प्रबंधक दीपक कुमार, आरपीएफ थाना प्रभारी निरीक्षक बाल गंगाधर, उप निरीक्षक नवीन कुमार, पंकज सिंह, सेराज अंसारी, अरविंद कुमार, मनोज कुमार, मिथिलेश, गोरख राम, महेंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे।