फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीवन से जूझ रही महिला को रक्तदान किया

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। देशव्यापी लाकडाउन के प्रथम चरण से ही पूर्व धर्मार्थ कार्य मंत्री विजय कुमार मिश्र की अपील पर उनके समर्थक जरूरतमंदों की मदद में लगे हैं। वह भोजन की समस्या झेल रहे लोगों के बीच अन्नदान के साथ ही विपदा की इस घड़ी में जनता के जीवन रक्षार्थ रक्तदान भी करने लगे है। इसी क्रम में भोजन लेकर जरूरतमंदों में वितरण के दौरान इस काम में लगे वालेंटियर्स कमलेश वर्मा को मुहल्ला टेढ़ी बाजार मलिन बस्ती में खून की कमी के कारण जीवन के लिए संघर्ष कर रही गरीब परिवार की एक गर्भवती महिला के संबंध में सूचना मिली। पता चला कि पति लाख कोशिशों के बाद भी खून का इंतजाम नहीं कर पा रहा है और डाक्टरों के मुताबिक यदि तत्काल महिला को खून नहीं मिला तो उसकी जान जा सकती है। इस सूचना पर कमलेश वर्मा तुरंत पीड़ित परिवार के पास पहुंचे। तक पहुँच कर बीमार महिला को अस्पताल में भर्ती कराने के साथ ही खुद रक्तदान दिया और अपने सहयोगी मित्र हरिकृष्ण चौरसिया को प्रेरित करते हुए इनसे भी रक्त दान कराया। ररक्तदान के समय समाजसेवी कुंवर विरेंद्र सिंह, रामबाबू वर्मा, दीपक वर्मा आदि वालंटियर्स ने रक्तदान के लिए अपना नाम दर्ज कराया। लोगों रक्तदाताओं की प्रशंसा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें