फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जरूरतमंदों को तुरंत दें खून : सुनीता श्रीवास्तव

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य सुनीता श्रीवास्तव बृहस्पतिवार बृहस्पतिवार को जिला कारागार पहुंचीं। एक घंटे तक उन्होंने जेल का निरीक्षण किया। महिला बैरक में निरुद्ध महिला बंदियों और उनके साथ रह रहे बच्चों को खाने-पीने और खेलकूद सामग्री दी। इसके उन्होंने रसोई का निरीक्षण किया। जेल अधीक्षक आनंद कुमार शुक्ला और जेलर सुनील दत्त मिश्रा से भोजन की मेन्यू की जानकारी ली। महिला और पुरुष बंदियों से सुविधाओं की जानकारी ली। इस अवसर पर जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय कुमार सोनी, डॉ. संजय जायसवाल, उपकारापाल राजेश कुमार, अध्यापक धर्मेंद्र श्रीवास्तव, अभय मौर्य मौजूद रहे। इसके बाद राज्य महिला आयोग की सदस्य मेडिकल कॉलेज अस्पताल के 200 बेड पुरुष अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सीएमएस और प्राचार्य को अस्पताल में चिकित्सकीय व्यवस्थाओं को बेहतर करने का निर्देश दिया। राज्य महिला आयोग की सदस्य ने सबसे पहले सिटी स्कैन कक्ष का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सिटी स्कैन कराने आए मरीजों एवं तीमारदारों से बात की। इसके बाद एक्स-रे कक्ष का निरीक्षण कर जानकारी ली। इसके बाद वह ब्लड बैंक पहुंचीं। कहा कि जरूरतमंदों को तत्काल ब्लड मुहैया कराया जाएं। इस मौके पर सीएमओ डाॅ. एसके पांडेय, प्राचार्य प्रोफेसर आनंद मिश्रा, सीएमएस डा. राजेश सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें