फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट की चपेट में आने से चिकित्सक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कासिमाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम मुबारकपुर खेदू निवासी एक निजी चिकित्सक नौशाद अहमद (40) शुक्रवार की सुबह करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि नौशाद घर के पीछे लगे लोहे की कूलर के पास कोई साफ सफाई का काम कर रहे थे। उसी समय वह अचानक करंट की चपेट में आ गए और घटना स्थल पर ही मौत हो गई। जिस समय यह घटना घटी आसपास परिवार का कोई सदस्य नहीं था। पत्नी बच्चों के साथ मायके में थी। नौशाद अपने पांच भाइयों में चौथे नंबर पर थे। उनकी पत्नी जोहरा फातिमा, दो पुत्र व एक पुत्री है। इस संबंध में थानाध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव ने बताया कि इस घटना की उन्हें कोई जानकारी नहीं है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें