स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) समिति की बैठक शुक्रवार को रायफल क्लब सभागार में हुई। इसमें पिछली बैठक की कार्यवृत्ति की पुष्टि की गई। इस दौरान डीएम ने जिला पंचायत विभाग के लेखाकार द्वारा सही सूचना न देने तथा कार्य के प्रति लापरवाही पर प्रतिकूल प्रविष्टि देने का निर्देश दिया। साथ ही संविदा कर्मी योजना सहायक की सेवा समाप्ति करने को कहा। इसके बाद लक्ष्य के मुताबिक गांव में धनराशि आवंटन पर विचार करते हुए वित्तीय 2021-22 के लिए 407 ग्राम पंचायतों में कुल 294.92 लाख (दो करोड़ चौरानवे लाख बानबे हजार) की धनराशि व्यय करने का अनुमोदन किया। साथ ही कम्प्यूटर आपरेटर की सेवा विस्तार के साथ जनपद एवं विकास खण्ड स्तर पर कार्यरत मैनपावरों के माह अक्टूबर एवं नवंबर के मानदेय पर विचार, अनुश्रवण एवं मूल्यांकन के लिए संबद्ध वाहनों के मासिक किराया एवं डीजल के भुगतान एवं जेम पोर्टल के माध्यम से कार्यों के संचालन के लिए स्टेशनरी क्रय किए जाने पर विचार विमर्श किया गया।