संवाद न्यूज एजेंसी
गाजीपुर। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक राइफल क्लब सभागार में मंगलवार को हुई। इसमें जननी सुरक्षा योजना कार्यक्रम के तहत महिलाओं को नि:शुल्क भोजन, दवा एवं ड्राप बैंक की सुविधा के साथ-साथ 48 घंटे रोके जाने का निर्देश दिया।
उन्होंने कहा कि हेल्थ वेलनेस सेन्टर पर आवश्यक दवाओं की उपलब्धता रहे, ओपीडी का संचालन होने के साथ नियमित रूप से सीएचओ एवं एनएम की उपस्थिति सुनिश्चित रहे। जिलाधिकारी ने संबंधित चिकित्सा अधीक्षकों को हेल्थ वेनलेस सेन्टर की क्रियाशीलता बराबर चेक करते रहने का निर्देश दिया। इसके साथ ही उन्होंने जनपद में झोला छाप चिकित्सकों एवं बिना पंजीकरण चल रहे अवैध अस्पतालों की जांच कर कार्यवाही का निर्देश दिया।
समीक्षा के दौरान उन्होंने जननी सुरक्षा योजना के तहत गर्भवती महिलाओं के संस्थागत प्रसव के संबंध में जानकारी लेते हुए इस कार्यक्रम के तहत महिलाओं को नि:शुल्क भोजन, दवा और ड्राप बैंक की सुविधा के साथ-साथ 48 घंटे रोके जाने के निर्देश के बावजूद कुछ स्वास्थ्य केंद्रों पर लापरवाही बरतने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए चिकित्सकों को नियमानुसार कार्य करने का निर्देश दिया।
बैठक में जिलाधिकारी ने ई-कवच, मंत्रा ऐप, जननी सुरक्षा योजना, जेएसवाई के भुगतान, मातृत्व मृत्यु दर की समीक्षा, परिवार कल्याण कार्यक्रम, टीकाकरण, आशा, जेएसवाई भुगतान, क्षय रोग नियंत्रण, कुष्ठ उन्मूलन, प्रधानमंत्री मातृ वन्दना योजना, आयुष्मान कार्ड, जन्म-मृत्यु पंजीयन,एवं अन्य बिंदुओं पर विस्तारपूर्वक समीक्षा की ।
बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी डा. हरगोविन्द, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी (एन एच एम) डा मनोज कुमार, जिला विकास अधिकारी राजेश यादव, जिला विद्यालय निरीक्षक अशोक नाथ तिवारी, जिला पंचायत राज अधिकारी अंशुल मौर्य, डीपीएम प्रभुनाथ, जिला कार्यक्रम अधिकारी दिलीप पांडेय, प्राधानाचार्य मेडिकल कालेज आनन्द मिश्रा, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक राजेश सिंह समेत सभी एमओवाईसी एवं अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
000
(फोटो भी)