फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने निरीक्षण के दौरान अपूर्ण पाया डेंगू वार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान केंद्र पर व्याप्त दुर्व्यवस्था को देख उन्होंने नाराजगी जताई। साथ ही ओपीडी में बैठे चिकित्सकों से दवा और उपचार संबंधित जानकारी ली। बाहर की दवाई लिखने पर नाराजगी जताते हुए अधीक्षक से पूछताछ की तो वह कुछ नहीं बता पाए। डेंगू वार्ड में निरीक्षण के दौरान पांच बेड की जगह तीन ही बेड लगे मिले। स्वास्थ्य कर्मियों की उपस्थिति पंजिका साथ ले जाने से स्वास्थ्यकर्मियों में खलबली मच गई।
विज्ञापन

डीएम को मरीजों से पूछताछ की तो पता चला कि चिकित्सक कुछ दवाएं केंद्र की लिखते है तो कई दवाएं बाहर से लिखते हैं। ऐसे में दवा बाहर से खरीदना पड़ता है। इस पर डीएम ने नाराजगी व्यक्त करते हुए अधीक्षक डा.आशीष राय से पूछताछ कि जब चिकित्सालय में सभी दवा हैं, तो बाहर की दवा क्यों लिखी जा रही है, जिसका अधीक्षक जवाब नहीं दे पाए। इसके बाद उन्होंने दवा भंडार कक्ष का निरीक्षण कर दवाओं के स्टाक के बारे में जानकारी ली। डेंगू वार्ड के निरीक्षण में उन्होंने पाया कि वहां पांच की जगह तीन बेड ही लगाए गए है। इस पर उन्होंने अधीक्षक को निर्देशित करते हुए दूसरे कमरे में पांच बेड लगाकर वार्ड को पूर्ण करने की बात कहीं। वहीं बेड पर बिछे गंदे चादर एवं गंदगी देखकर अधीक्षक की जमकर क्लास ली। ओटी कक्ष में लगे टाइल्स के टूटकर हट जाने एवं गंदगी रहने पर काफी नाराजगी जताई। निर्देश दिया कि इसे तत्काल दुरुस्त कराया जाए। इस दौरान पता चला कि करीब दो माह से कोई आपरेशन नहीं हुआ है। लैब में निरीक्षण के दौरान उन्होंने जांच के बारे में जब ब्यौरा मांगा तो संबंधित कर्मी कुछ स्पष्ट जानकारी नहीं दे सका। पूछताछ में पता चला कि सीएचसी के कुछ कर्मियों से दूसरे जगहों पर कार्य लिया जा रहा है। जिलाधिकारी निरीक्षण के उपरांत चिकित्सालय के उपस्थिति रजिस्टर को अपने साथ ले गई। चिकित्सालय की दुर्व्यवस्था पर उन्होंने काफी नाराजगी जताई। निरीक्षण के दौरान एसडीएम डा.हर्षिता तिवारी, डा.वीरेंद्र यादव, बीपीएम संजीव कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें