संवाद न्यूज एजेंसी
गाजीपुर। स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) फेज- 2 के तहत देवकली ब्लॉक के बरहपुर में नवनिर्मित आरआरसी (रिसोर्स रिकवरी सेंटर) का जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने शुभारंभ किया। इसके बनने से नगरपालिका की तर्ज पर गांव के लोगों का कूड़ा ठेला, ई-रिक्शा के माध्यम से आरआरसी सेंटर ले जाया जाएगा। इस सेंटर को करीब 450 वर्ग मीटर में 9 लाख 80 हजार की लागत से बनाया गया है।
यह जनपद का पहला आरआरसी सेंटर होगा जिसका संचालन शुरू होगा। जनपद में स्वच्छ भारत मिशन के तहत कुल 84 ग्राम पंचायतों का चयन हुआ है जिसमें आरआरसी सेंटर बनने के साथ ई-रिक्शा आदि की व्यवस्था कर कूड़ा-प्रबंधन करना है। जिसमें से अब तक 18 आरआरसी का निर्माण पूरा हो गया है।
जिला पंचायत राज विभाग की माने तो जल्द ही सभी 18 आरआरसी सेंटरों को क्रियाशील किया जाएगा। जिससे ग्राम पंचायतों में सूखा और गीला कूड़ा का बकायदे प्रबंधन किया जा सके। बहरपुर में बने आरआरसी में 18 नाडेप है। जिसमें गोबर सहित गीला और सूखा कूड़ा अलग-अगल रखा जाएगा। गीले कूड़े का प्रबंधन कर उससे खाद बनाया जाएगा। जबकि सूखे कूड़े में से धातु आदि निकालकर उसे बाजार में बेचा जाएगा।
00
(फोटो भी)