फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: राजकीय सिटी इंटर कालेज में होगा जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय का निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
संशोधित इस्टीमेट तैयार होते ही बजट के लिए शासन को भेजा जाएगा
विज्ञापन

अभी विकास भवन के कुछ कमरों में चल रहा है कार्यालय कार्यदायी संस्था यूपी सिडको कराएगा निर्माण
संवाद न्यूज एजेंसी
गाजीपुर। अगर सब कुछ ठीक रहा तो जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय का निर्माण होगा। इसके लिए शहर में स्थित राजकीय सिटी इंटर कालेज में जमीन चिन्हित कर ली गई है। कार्यदायी संस्था की ओर से संशोधित इस्टीमेट तैयार कर जल्द ही शासन को भेज दिया जाएगा। इसके बाद बजट आवंटित होते ही डीआईओएस कार्यालय का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
मालूम हो कि अभी तक जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय का कोई अपना भवन नहीं है। वर्तमान में यह कार्यालय विकास भवन के कुछ कमरों में चल रहा है। वहां जगह कम होने के कारण कर्मचारियों को कार्य करने में काफी परेशानी उठानी पड़ती है। जिले में करीब 1100 माध्यमिक विद्यालय संचालित हो रहे हैं। इन विद्यालयों से प्रतिदिन बड़ी संख्या में प्रधानाचार्य, शिक्षक, कर्मचारी अपनी-अपनी समस्या लेकर यहां पहुंचे रहते हैं।
विज्ञापन

जगह कम होने से काम कराने आए लोगों को इधर-उधर खड़ा होना पड़ता है और उन्हें असुविधा होती है। इन समस्याओं से उबरने के लिए कुछ वर्ष पूर्व जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के भवन निर्माण के लिए लिए प्रस्ताव तैयार कराकर शासन को भेजा गया था। उस समय कार्यालय के निर्माण का कार्य भी शुरू हो गया था। कुर्सी बराबर निर्माण भी हुआ था लेकिन इसके बाद काम रुक गया जो आज तक रुका पड़ा है।
इसी क्रम में राजकीय सिटी इंटर कालेज में 416.15 वर्ग मीटर में कार्यालय भवन के निर्माण के लिए कार्यदायी संस्था यूपी सिडको की तरफ से आगणन तैयार कर कुछ दिनों पहले शासन को भेजा गया था। कुछ कमियों के चलते संशोधित आगणन भेजा जा रहा है। इसके बाद बजट स्वीकृत होते ही राजकीय सिटी इंटर कॉलेज के परिसर में स्थित मैदान के पश्चिम तरफ जमीन पर निर्माण का कार्य प्रारंभ हो जाएगा।
0000
इनसेट डीआईओएस कार्यालय 416.15 वर्ग मीटर में बनेगा
गाजीपुर। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय का निर्माण 416.15 वर्ग मीटर में कराया जाएगा। इसमें जिला विद्यालय निरीक्षक के चैंबर के साथ ही सह जिला विद्यालय निरीक्षक का कक्ष, कार्यालय कक्ष, कुछ और कक्ष, मीटिंग हाल, स्टेनो रूम, स्टोर, भूतल एवं प्रथम तल पर शौचालय, दिव्यांग शौचालय आदि का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन

0000
0000 कोट 0000
बहुत समय से कार्यालय की आवश्यकता थी। कार्यदायी संस्था की ओर से संशोधित आगणन तैयार कर शासन को भेजा जा रहा है। धनराशि स्वीकृत होते ही इसका निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।- अशोकनाथ तिवारी, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें