फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: जिला स्तरीय चयन-ट्रायल आज

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। प्रदेश स्तरीय संघ समन्वय जूनियर बालक और बालिकाओं की बैडमिंटन प्रतियोगिता 17 से 19 सितंबर तक उन्नाव में आयोजित की जा रही है। इसमें भाग लेने वाले खिलाड़ियों के लिए जिला खेल कार्यालय की ओर से जिला स्तरीय चयन-ट्रायल 10 सितंबर को शहर के गोराबाज़ार स्थित नेहरु स्पोर्ट्स स्टेडियम में सुबह 10 बजे से आयोजित किया जाएगा। क्रीड़ाधिकारी देवी प्रसाद ने बताया कि इच्छुक खिलाड़ी अपनी प्रविष्टि उसी दिन सुबह 9.30 बजे तक दे सकते हैं। जिलास्तरीय ट्रायल में चयनित खिलाड़ी 12 सितंबर को वाराणसी के सिगरा स्थित डाॅ. संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम में सुबह 9 बजे से होने वाले मंडलीय ट्रायल में प्रतिभाग करेंगे। बताया कि खिलाड़ी को अपने साथ में आधार कार्ड की फोटो कॉपी एवं नगर निगम की ओर से प्रदत्त जन्म प्रमाण पत्र साथ में लाना अनिवार्य होगा। इसमें प्रवेश निशुल्क होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें