फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: जिला जज, डीएम और एसपी ने कारागार का निरीक्षण किया

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गाजीपुर। जिला जज संजय कुमार, जिलाधिकारी अर्याका अखौरी और पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने संयुक्त रूप से जिला जेल का स्थलीय निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने कारागार चिकित्सालय, महिला एवं पुरूष बैरक, रसोई घर का निरीक्षण किया और कारागार में लगाए सीसीटीवी के संचालन की जांच की। जिलाधिकारी ने कारागार चिकित्सालय में भर्ती कैदियों से बीमारियों के संबंध में पूछा तथा उनके खान-पान एवं साफ-सफाई की जानकारी ली।
जिला कारागार के हवालात कार्यालय के स्टाॅक रजिस्टर की जांच की गई। इसके बाद बारी-बारी से सभी बैरकों का निरीक्षण किया गया। बैरकों में बंदियों के कार्ड पर अगली पेशी के दिनांक को चेक किया गया। कारागार में रसोई घर के निरीक्षण में प्रत्येक दिन बनने वाले भोजन के मीनू की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ने जेल अधीक्षक को निर्देश दिया कि जेल के अंदर किसी भी दशा में मोबाइल का प्रवेश न होने पाए। इस के लिए रोस्टर बनाकर चेकिंग अभियान चलाकर चेक किया जाए। इसके अतिरिक्त महिला बंदी गृह में दी जा रही सुविधाओं के बाबत जानकारी ली। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी सदर, जेल अधीक्षक रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें