फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुकदमों का निबटारा होने से खत्म होती है वैमनस्यता

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में शनिवार को जनपद न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। जिसमें कई मामलों का निबटारा किया गया। मुख्य अतिथि उच्च न्यायालय इलाहाबाद के प्रशासनिक न्यायमूर्ति राहुल चतुर्वेदी और जनपद न्यायाधीश प्रशांत मिश्र ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि लोक अदालत में मुकदमों के निबटारे से लोगों के मध्य वैमनस्यता समाप्त हो जाती है। लोक अदालत में कुल 9523 मामले निबटारे के लिए नियत किए गए थे। सुलह-समझौता के आधार पर 3599 वाद अंतिम रूप से निबटाए गए। इनमें राजस्व आदि के 1332 मामले एवं विभिन्न न्यायालयों के 1984 मामले शामिल हैं। जिले के टेलीफोन, बीमा कंपनी एवं विभिन्न बैंकों के बकाया ऋण संबंधी प्री-लिटीगेशन के कुल 283 वाद मामले निबटे। इसके द्वारा लगभग 56951487 रुपये के बकाया बिल एवं ऋण वसूली की कार्रवाई पूर्ण हुई। इस अवसर पर नोडल अधिकारी लोक अदालत विष्णुचंद वैश्य एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कामायनी दूबे ने राष्ट्रीय लोक अदालत में निबटारे के लिए नियत वादों की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें