फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाधान दिवस पर 153 प्रार्थना पत्र में 57 का निस्तारण

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। जनपद के सभी थानों पर शनिवार को समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान मुहम्मदाबाद कोतवाली में डीएम और एसपी ने आए फरियादियों की शिकायत पत्र का निस्ताण किया। सभी थानों को मिलाकर 153 प्रार्थना पत्र पड़े, जिसमें 57 का निस्तारण हुआ और 96 शेष हैं। समाधान दिवस पर नगर कोतवाली में10 प्रार्थना पत्र में तीन निस्तारित, करंडा पर छह में तीन, जंगीपुर पांच में चार, सैदपुर कोतवाली 15 में तीन, खानपुर में चार में एक, बहरियाबाद सात में छह, सादात में चार में तीन प्रार्थना पत्र का निस्तारण हुआ। इसी क्रम में नंदगंज थाने पर 16 में चार, शादियाबाद नौ में तीन, दुल्लहपुर छह में दो, भुड़कुड़ा में पांच में दो, कासिमाबाद कोतवाली में तीन में दो, मरदह छह में तीन, नोनहरा 15 में चार, बिरनो पर कोई प्रार्थना पत्र नहीं पड़ा। इसी तरह मुहम्मदाबाद कोतवाली में तीन प्रार्थना आए दो निस्तारित, भांवरकोल में चार में दो, करीमुद्दीनपुर चार में एक, बरेसर तीन में एक, जमानिया चार में एक भी नहीं, थाना सुहवल छह में एक, दिलदारनगर छह में तीन, गहमर में चार में एक, रेवतीपुर छह में तीन और नगसरहाल्ट पर दो प्रार्थना पत्र आए जो निस्तारित कर दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें