फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: सांसद अफजाल अंसारी और 29 अंक पर चर्चाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। सपा सांसद अफजाल अंसारी के गैंगस्टर मामले में हाईकोर्ट में फैसला 29 जुलाई को आ सकता है, जो उनका राजनीतिक भविष्य तय करेगा। इस फैसले पर सभी की नजर है। वहीं लोग 29 के अंक को लेकर भी चर्चाएं कर रहे हैं। 29 नवंबर 2005 को भाजपा विधायक कृष्णानंद राय की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी। 29 अप्रैल 2023 को ही गाजीपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट ने अफजाल अंसारी को गैंगस्टर एक्ट के तहत चार साल की सजा सुनाई गई। गैंगस्टर मामले में फिर 29 जुलाई को ही हाईकोर्ट से फैसला आ सकता है।
विज्ञापन

जानकारों का मानना है कि सजा बरकरार रही या बढ़ी तो उनकी लोकसभा सदस्यता समाप्त हो जाएगी। ऐसे में गाजीपुर लोकसभा सीट पर उपचुनाव होगा। लेकिन, अगर फैसला अफजाल अंसारी के पक्ष में आया तो सरकार के लिए बड़ा झटका होगा। 29 अप्रैल 2023 को ही गाजीपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट ने अफजाल अंसारी को गैंगस्टर एक्ट के तहत चार साल की सजा सुनाने के साथ एक लाख का जुर्माना लगाया। इसके बाद उनकी लोकसभा सदस्यता भी रद्द कर दी गई। लेकिन, 24 जुलाई को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने उनकी जमानत मंजूर कर ली। लेकिन, सजा पर रोक नहीं लगाई, जिसके चलते वो इसके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंच गए। जहां से उन्हें राहत देते हुए उनकी लोकसभा सदस्यता सशर्त बहाल कर दी गई। साथ ही इस मामले की सुनवाई हाईकोर्ट को सौंप दी गई।
तमाम कयासों और उठापटक के बीच अफजाल अंसारी सपा से लोकसभा चुनाव लड़े और भाजपा प्रत्याशी पारस नाथ राय को 1 लाख 24 हजार 861 वोटों के अंतर से हरा दिया। इधर, अफजाल अंसारी ने सजा को रद्द करने के लिए तो राज्य सरकार और कृष्णानंद राय के बेटे ने सजा बढ़ाने की अपील हाइकोर्ट में दाखिल की, जिसकी सुनवाई पांच जुलाई को पूरी हो चुकी है। अब अंसारी परिवार समेत सभी की नजर हाईकोर्ट के फैसले पर टिकी है।
विज्ञापन


ऑडियो में की अपील...अल्लाह से दुआ कीजिए

सांसद अफजाल अंसारी का एक ऑडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह मुस्लिम समाज के लोगों से अपील कर रहे हैं कि इंशा अल्लाह सोमवार को इस फैसले के आने की उम्मीद है। आपसे दरखास्त है, गुजारिश है कि अल्लाह से दुहा कीजिए की बेहतर फैसला आ जाता...।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें