फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लटकते तार को ठीक करने की बजाय काट दिया कनेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
खानपुर। क्षेत्र के पावर हाउस रामपुर अंतर्गत घोघवां गांव में लगाए गए ट्रांसफार्मर से प्रमोद विश्वकर्मा के पंपिंग सेट के लिए लगाया गया बिजली का तार काफी नीचे लटका हुआ है। इससे दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत कई बार विभागीय अधिकारियों से की लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई। बाद में बिजली विभाग के अधिकारियों ने तार को उपर करने की बजाय पंपिंग सेट का कनेक्शन ही काट दिया। अब बिजली के अभाव में ट्यूबवेल नहीं चव रहे है जिससे कृषि कार्य बाधित पड़ा हुआ है। ट्रांसफार्मर से पंपिग सेट तक का तार इतना नीचे लटक रहा है कि उसे आसानी से खड़े- खड़े ही टच किया जा सकता है। शिकायत के बाद इसका समाधान निकालने की बजाय कर्मचारियों ने लापरवाही दिखाते हुए पंप सेट का कनेक्शन काटकर अपना कार्य पूर्ण कर लिया। पंपसेट मालिक द्वारा इसकी शिकायत जेई, एसडीओ समेत कई अधिकारियों से किया गया लेकिन ौकोई सुनवाई नहीं हुई। प्रमोद ने बताया उस पंपसेट से आसपास के किसानों की करीब 25 बिगहा खेतों की सिंचाई होती है। इस समय धान की रोपनी का समय चल रहा है। कनेक्शन नहीं हुआ तो हम सभी किसानों के सामने भुखमरी का संकट पैदा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें