स्टेशन बाजार स्थित हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शुक्रवार को राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय शिविर शुरू हुआ। वक्ताओं ने कहा कि अनुशासन ही युवाओं को लक्ष्य तक पहुंचाता है। मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी अखिलेश तिवारी ने कहा कि श्रम और अनुशासन ही युवाओं को उनके लक्ष्य तक पहुंचने का माध्यम है।
अध्यक्षता करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. अखिलेश कुमार शर्मा ने युवाओं को अच्छे कार्य करने के लिए प्रेरित किया। रंगारंग कार्यक्रम भी हुए। इस दौरान प्रो. मदन गोपाल सिन्हा, डॉ. संजय कुमार सिंह, प्रो. अरुण कुमार, डॉ. अंगद तिवारी, डॉ. धर्मेंद्र यादव रहे। संचालन डॉ. राकेश कुमार सिंह ने किया।
उधर, क्षेत्र के बरुइन गांव स्थित राजकिशोर सिंह महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना की तीनों इकाइयों का संयुक्त उद्घाटन महाविद्यालय के सभागार में हुआ। इस दौरान प्राचार्य, उपेंद्र सिंह, डॉ. विश्वनाथ शुक्ल, डॉ. अरुण कुमार पांडेय, राधेश्याम शुक्ल उपस्थित थे। संत रामनारायण राजकिशोर शंकर महिला महाविद्यालय का भी सात दिवसीय विशेष शिविर शुरू हुआ। इस दौरान प्राचार्या डॉ. शशिलता श्रीवास्तव, कार्यक्रम अधिकरी सुनील कुमार, शशि पांडेय आदि उपस्थित थे।