फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धरना में कफन ओढ़कर लेट गए विकलांग

विज्ञापन
विज्ञापन
दुल्लहपुर। जन कल्याण विकलांग सेवा समिति और सर्व समाज विकास मंच की ओर से अपनी 15 सूत्री मांगों को लेकर दुल्लहपुर रेलवे स्टेशन परिसर में चलाया जा रहा धरना शनिवार को भी जारी रहा। इसी बीच प्रशासन पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए कई विकलांग कफन ओढ़कर लेट गए। इसी उतार चढ़ाव के बीच प्रबंधक रामविजय चौहान ने अनिश्चितकालीन अनशन शुरू कर दिया। वक्ताओं ने कहा कि हक मिलने तक हमारी लड़ाई जारी रहेगी। धरना सभा में कार्यक्रम के आयोजक तथा सराफा व्यापार मंडल के अध्यक्ष श्यामलाल यादव ने कहा कि देश के अंदर जितना उत्पीड़न विकलांग, गरीब असहायों का हो रहा है, उतना उत्पीड़न कभी नहीं हुआ। हमारी सभी मांगें जायज हैं, जब तक यह पूरी नहीं होती तब तक हमारी लड़ाई चलती रहेगी। अन्य वक्ताओं ने कहा कि क्षेत्र में विकास कार्य भी काफी अधूरा है। परमवीर चक्र विजेता वीर अब्दुल हमीद के नाम दिल्ली जाने के लिए एक ट्रेन इस क्षेत्र में चलाई जानी चाहिए। दुल्लहपुर स्टेशन से गुजरने वाली सभी ट्रेनों का ठहराव किया जाना चाहिए। यहीं से गुजरने वाली गाड़ियों को पकड़ने के लिए अन्य स्टेशनों पर जाना पड़ता है। स्टेशन के पीछे के भाग का भी सुंदरीकरण किया जाना चाहिए। कहा कि सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दलित, विधवा एवं विकलांगों को पूरी तरह से नहीं मिल पा रहा है। इसका लाभ सौ प्रतिशत दिया जाना चाहिए। मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन का कार्यक्रम चल रहा है लेकिन अभी तक कोई भी जनप्रतिनिधि या प्रशासनिक अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा है। इस उपेक्षा को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस मौके पर समिति के प्रबधंक रामविजय चौहान, राष्ट्रीय अध्यक्ष कमलेश राम, डा. आरपी पांडेय, सुरेश सिंह, कबोधा जायसवाल, हरेंद्र चौहान, केदार यादव, अवधेश कुशवाहा, अच्छेलाल चौहान सहित दर्जनों विकलांग महिला एवं पुरुष मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें