फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक के धक्के से विकलांग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सेवराई। गहमर थाने के बक्सड़ा गांव के पास बृहस्पतिवार को भदौरा-देवल मार्ग पार कर रहा एक दिव्यांग युवक ट्रक के धक्के से गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों ने उसे उपचार के लिए सीएचसी पर भर्ती कराया। बिहार प्रांत के डेहरी निवासी मजनू अली (23) देवल-भदौरा मार्ग पार कर आ रहे थे। पीछे से तेज रफ्तार आ रहे ट्रक ने बक्सड़ा गांव के पास टक्कर मार दी। हादसे में वह गिरकर छटपटाने लगा। जबतक आस-पास के लोग मौके पर पहुंचते चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. रवि रंजन ने बताया कि मरीज के पैर में ज्यादा चोट आई है। प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें