फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: गोवंश आश्रय केंद्र में मिली गंदगी, जलभराव और कीचड़

विज्ञापन
विज्ञापन
कासिमाबाद। खंड विकासधिकारी खुशबू सोनी ने शुक्रवार को बृहद गोवंश आश्रय केंद्र परजीपाह का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

इस दौरान परिसर में गंदगी, जलभराव व किचड़ देखकर संचालक के साथ संबंधित सचिव से नाराजगी जताई।
खंड विकास अधिकारी खुशबू सोनी ने बताया कि परजीपाह स्थित बृहद गोवंश आश्रय केंद्र का संबंधित सचिव और केंद्र संचालक की उपस्थिति में निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण में पशुओं के आने जाने वाले रास्ते पर बरसात का पानी लगा मिला। चारों तरफ गंदगी फैली हुई थी। साफ सफाई संतोषजनक नहीं पाई गई।
इसको लेकर केंद्र प्रभारी को कड़ी फटकार लगाते हुए तत्काल पानी निकासी के साथ साफ सफाई करने का निर्देश दिया गया। खंड विकास अधिकारी ने गोवंशों के रखरखाव चारा, पशु आहार और चिकित्सा सुविधाओं का भी जायजा लिया।
पशुओं के बीमार होने की शिकायत पर उन्होंने सचिव प्रवीण खरवार को बेहतर चिकित्सकीय सुविधा के साथ गुणवत्ता वाला पशु आहार उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें