फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुपर सीडर से की सीधी बुआई

विज्ञापन
विज्ञापन
मरदह। ब्लॉक के सक्कापुर गांव में प्रगतिशील किसान शशिभूषण तिवारी के धान की सीधी बुवाई का शुभारंभ सुपर सीडर से हुआ। इस दौरान तकनीकी जानकारी भी दी गई।
विज्ञापन

तकनीकी सहायक मृत्युंजय सिंह ने बताया कि सुपर सीडर यंत्र से 10 से 12 इंच तक की ऊंची गेहूं की पराली को एक ही बार में जोत कर गेहूं की बुआई की जा सकती है। किसान गेहूं काटने के बाद पांच से छह दिन बाद जुताई कराने के बाद धान की बुआई करते हैं। इससे धान की बुआई में ज्यादा लागत आती है। जबकि सुपर सीडर यंत्र से बुआई करने पर लागत में काफी कमी आती है। इसमें किसानों की लागत कम और उत्पादन ज्यादा होने से किसानों की आय दोगुनी होगी जिसमे ज्यादा से ज्यादा किसान लाभान्वित हो रहे हैं। इसमें सीधी बुवाई होने से बेहन डालने एवं खेत की रोपाई का खर्च सभी की बचत हो जाती है। मजदूर की भी आवश्यकता नहीं होती है। इस दौरान प्रगतिशील कृषक अंजनी सिंह, अमरजीत सिंह, अतुल मिश्र, प्रदीप कुमार सिंह, शिवविजय, शशिभूषण तिवारी आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें