फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिलदारनगर-जमानिया मार्ग गड्ढों में तब्दील, पांच घंटे लगा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
दिलदारनगर। जिले की दो तहसीलों को जोड़ने वाली जमानिया-दिलदारनगर मुख्य मार्ग पर तीन ट्रकों के फंस जाने से बुधवार को पांच घंटों तक आवागमन बाधित रहा। बालू लदा एक ट्रक बिहार से दिलदारनगर होते जमानिया की ओर जा रहा था। इसी दौरान दिलदारनगर के पास गड्ढे में गुल्ला टूट गया। इसी बीच ट्रक का चालक सद्दाम अपनी ट्रक वाराणसी से लेकर दिलदारनगर आ रहा था। वह पहले से गड्ढे में धंसे ट्रक के पास से ट्रक निकाल रहा था कि गड्ढे में फंस गया और सड़क किनारे हाईटेंशन खंभा में सट गया। इसके बाद तीसरी ट्रक भी पास से निकलने के चक्कर में धंस गई। इसके बाद मार्ग पर आवागमन बाधित हो गया और वाहनों की लंबी कतार लग गई। छोटे- बड़े वाहनों के फंसने से लोग घंटों परेशान रहे। पांच घंटे के कड़ी मशक्कत के बाद में तीसरी ट्रक को निकाला गया। जबकि दो ट्रक अभी भी फंसी हुई है। दिलदारनगर-जमानिया मार्ग दो वर्षों से गड्ढों में तब्दील हो गई हैं। मार्ग अति व्यस्त होने से बराबर वाहनों का आवागमन बना रहता है, लेकिन सड़क गड्ढों में तब्दील रहने से परेशानी बढ़ गई है। इस संबंध में जेई अमित कुमार ने बताया कि जल्द ही मार्ग के गड्ढों को भरकर मरम्मत कराने का कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें