री- वैम्प में बदले जाएंगे जर्जर तार और विद्युत पोल
री- वैम्प में बदले जाएंगे जर्जर तार और विद्युत पोल
वोल्टेज की समस्या को दूर करेगा ट्रांसफार्मर पर लगा कैपेसिटर संवाद न्यूज एजेंसी
गाजीपुर। जिले के सभी ब्लाकों में बिजली आपूर्ति के लिए दशकों पूर्व लगाए गए विद्युत पोल और जर्जर तारों को बदलने के लिए विद्युत विभाग ने ठोस कदम उठाना शुरू कर दिया है। री-वैम्प योजना के तहत इन जर्जर तारों एवं बिजली के खंभों को बदलने का काम किया जाएगा। यहीं नहीं वोल्टेज की समस्या दूर करने के लिए ट्रांसफार्मर पर कैपेसिटर लगाया जाएगा, जिससे गर्मी के मौसम में लो-वोल्टेज की समस्या से उपभोक्ताओं की मुक्ति मिल सकेगी।
प्रदेश सरकार ने गाजीपुर, जौनपुर और चंदौली जनपद के ग्रामीण इलाकों में जर्जर तारों एवं पोल को बदलने के लिए करीब 516 करोड़ रुपये स्वीकृत करने के साथ कार्यदायी संस्था को दिया हैं। इसमें 452 करोड़ रुपये में कार्यदायी संस्था की ओर से सामान खरीदे जाएंगे, जबकि 64 करोड़ में काम करना है। कार्यदायी संस्था की ओर से जर्जर तारों को बदलने के साथ एबी केबल लगाया जाएगा। जबकि 11 हजार और 33 हजार वोल्टेज के तार को बदला जाएगा। श्
यहीं नहीं जर्जर पोल को बदलने का काम तो होगा ही। साथ ही जिन स्थानों पर पोल नहीं है, वहां पोल भी लगाने का काम होगा। इसके अलावा गर्मी के मौसम में लो- वोल्टेज की समस्या को दूर करने के लिए भी ठोस कदम उठाया जा रहा है। इसके तहत कैपेसिटर भी ट्रांसफार्मरों पर लगाने का काम होगा। ऐसे में उपभोक्ताओं को बेहतर बिजली आपूर्ति की सुविधा मिल सकेगी। इस संबंध में विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता राकेश मोहन ने बताया कि सर्वे का कार्य समाप्त हो गया है। कार्यदायी संस्था की ओर से सामान भी मंगा लिया गया है। अब कार्य शुरू होगा, जिससे जर्जर तारों एवं बिजली के खंभे बदलने का काम होगा।