कासिमाबाद तहसील परिसर में मौजूद सामुदायिक शौचालय की मौजूदा स्थिति। संवाद
गंगौली। कासिमाबाद तहसील मुख्यालय पर स्थित शौचालय बदहाल है। उद्घाटन के बाद से ही सफाई कर्मचारियों की तैनाती नहीं की गई है। इसके कारण तहसील आने वाले फरियादियों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। तहसील बार अध्यक्ष संतोष कुमार, मनोज कुमार गौतम, विनय कुमार गौतम, अनुज गौतम, नवीन वर्मा, अफजल, नौशाद सहित अन्य लोगों ने सामुदायिक शौचालय पर सफाई कर्मचारियों की तैनाती की मांग की है। वहीं कासिमाबाद उप जिलाधिकारी लोकेश कुमार ने बताया कि सफाई कर्मचारियों की तैनाती के लिए खंड विकास कार्यालय व डीपीआरओ कार्यालय को सूचित किया गया है। कम से कम दो सफाई कर्मचारियों की तैनाती आवश्यक है, इससे शौचालय की नियमित साफ-सफाई हो सके। संवाद