गाजीपुर। भुड़कुड़ा थाना क्षेत्र के रघुनाथ भडेवर मौजा (मस्तीपुर) की ह्दय विदारक घटना से हर कोई दु:खी है। मृतका की मां कौशल्या देवी रोती-बिलखती यही कहती हैं झोपड़ी में सबकुछ जल गया। हमें अपनी रानी बिटिया, जिगर के टुकड़े को बचाने का भी मौका नहीं मिल पाया। हर कोई पीड़ित परिवार को ढाढ़स दे रहा है। पुलिस के मुताबिक मृतका का पिता प्रमोद मानसिक रूप से कमजोर है। वहीं कौशल्या देवी बकरी पालन और मेहनत मजदूरी करके अपने परिवार का जीविकोपार्जन चलाती थीं। तीन महीने से बड़ा बेटा रोहित (26) मुंबई जाकर प्राइवेट नौकरी कर रहा है। घर पर छोटा बेटा मोहित भी मां का हाथ बंटा रहा है। गरीबी से जूझ रहा परिवार अब अपना घर बनाने के लिए नींव डाला था और उसी पर छप्पर डाले थे, जो आग में जलकर राख गई। मां का रो- रोकर बुरा हाल है।