फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुजनी गांव में डायरिया का प्रकोप, 20 बीमार

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। मनिहारी ब्लाक के सुजनी गांव में डायरिया के प्रकोप से लोग खाट पकड़ने लगे हैं। स्थिति यह है कि एक ही घर में 16 लोग सहित 20 इसकी बीमारी के चपेट में हैं। ऐसे में ग्रामीणों में इस बीमारी को लेकर भय व्याप्त है। गांव निवासी संजय कुमार सिंह ने बताया कि मूसहर बस्ती निवासी हरिशचंद बनवासी के परिवार के बिरजू, चंदा, संजय, ज्योति, हसीना, गोरख, सुखिया, कौशल्या, शिलन, चंदन, सुनैनी, सोनी, अनिता, नरेश और जल्लाद डायरिया से पीड़ित हैं। जबकि बस्ती के अन्य बिंदू, खुशबू, पवन एवं काशी भी इससे पीड़ित है। यह स्थिति करीब चार-पांच दिनों से बनी हुई है। हालांकि ग्राम प्रधान द्वारा सेनेटाईजेशन का छिड़काव कराया गया है, लेकिन उपचार की सुविधा न मिलने से डायरिया पीड़ित मरीजों की हालत गंभीर होती दिखाई दे रही है। ऐसे में उन्होंने मांग किया कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से गांव में कैंप लगाकर उनका उपचार किया जाए। सीएमओ डा. हरगोविंद सिंह ने बताया कि मनिहारी सीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी को गांव में भेजकर तत्काल उपचार एवं दवा की सुविधा मुहैया कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें