करमपुर स्थित मेघबरन सिंह स्टेडियम में अखिल भारतीय हॉकी टूर्नामेंट के तहत मंगलवार को तीसरे दिन पांच मुकाबले खेले गए। इनमें डीएचए गाजीपुर, डीएचए मऊ, करमपुर ए, मेघबरन करमपुर ए ने अपने-अपने मैच जीत लिए। जबकि करमपुर बी बनाम अश्वनी हॉकी एकेडमी का मुकाबला बराबरी पर रहा। पहला मुकाबला डीएचए गाजीपुर और देवरिया के बीच हुआ। इसमें डीएचए गाजीपुर ने देवरिया को 2-1 से हराया। डीएचए गाजीपुर की ओर से मुरारी और दिनेश ने एक-एक गोल किए। जबकि डीएचए देवरिया की ओर से रोशन ने एक गोल किया। दूसरा मैच डीएचए मऊ और हॉकी अकादमी पटना के बीच खेला गया। डीएचए मऊ ने हॉकी अकादमी पटना को 1-0 से हराया। तीसरे मैच में करमपुर बी बनाम अश्वनी हॉकी एकेडमी मैसूर के बीच 2-2 से मैच बराबरी पर रहा। चौथा मैच मेघबरन करमपुर ए बनाम तरवां के बीच खेला गया। करमपुर ए ने तरवां को 3-1 से हराया। जबकि पांचवा मैच क्वार्टर फाइनल का खेला गया। इसमें झांसी हॉस्टल और करमपुर ए के बीच खेला गया। मेघबरन करमपुर ए ने झांसी हॉस्टल को कर 4-2 हराकर अगले चक्र में प्रवेश कर लिया।