फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: शिल्पी राज की भक्ति गीतों पर झूम उठे श्रद्धालु

विज्ञापन
नायकडीह स्थित बाबा कीनाराम तपस्थली परिसर में भोजपुरी गायिका शिल्पी राज के भक्ति गीत सुनते लोग।
विज्ञापन
खानपुर। नायकडीह स्थित बाबा कीनाराम की तपस्थली पर बृहस्पतिवार को जन्मोत्सव समारोह का शुभारंभ हुआ। पहले दिन सुबह श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक, पूजन-अर्चन और रुद्राभिषेक कर बाबा कीनाराम से सुख-समृद्धि की कामना की। भोजपुरी गायिका शिल्पी राज ने मंच संभालते ही अपने भक्ति गीतों से श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। उनके गीतों पर युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक ने जमकर तालियां बजाईं और भक्तिरस में डूबे नजर आए। देर रात तक भक्ति गीतों का सिलसिला चलता रहा। तीनों दिन श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण की व्यवस्था की गई है। प्रबंधक रामकृष्ण सिंह अलगू ने बताया कि श्रद्धालुओं के ठहरने, भोजन और सुरक्षा की समुचित व्यवस्था की गई है। आयोजक आजाद सिंह और अचल सिंह ने बताया कि जन्मोत्सव के दौरान अगले दो दिनों तक भी धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मेला परिसर में झूले, चरखी और मिठाई की दुकानों पर भी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है।

नायकडीह स्थित बाबा कीनाराम तपस्थली परिसर में भोजपुरी गायिका शिल्पी राज के भक्ति गीत सुनते लोग।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें