फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवार संग रातभर पंडालों में घूमे श्रद्धालु

विज्ञापन
विज्ञापन
दुर्गा पूजा के अंतिम दिन मंगलवार को पंडालों में रखी गई देवी की भव्य प्रतिमाओं के दर्शन की धूम रही। शहर तथा कसबों में आसपास के गांव के लोगों के पहुंचने से देर रात तक चहल-पहल बनी रही। बिजली की झालरों, रोलेक्स एवं ट्यूबलाइटों से की गई सजावट लोगों का मन मोहती रही। पंडालों में जयकारों एवं देवी गीत से हर ओर वातावरण देवीमय बना रहा।
विज्ञापन

नौ दिन तक चलने वाले शारदीय नवरात्र के अंतिम दिन बड़ी संख्या में लोग पंडाल और मां की भव्य प्रतिमाओं के दर्शन को निकले। इसके चलते मंगलवार को शहर में काफी भीड़ रही। पंडालों में देवी की प्रतिमा के दर्शन का सिलसिला शाम से ही शुरू हो गया था लेकिन जैसे-जैसे समय बीतता गया पंडालों के पास दर्शनार्थियों की खूब भीड़ हुई। रात को बूंदाबांदी के बावजूद परिवार संग निकले लोगों ने घूमकर शहर में बनाए गए पंडालों तथा उसमें रखी देवी की प्रतिमाओं का दर्शन किया।
शाम को होने वाली आरती को देखने के लिए काफी देर तक लोगों की भीड़ लगी रही। आरती के समय आसपास का पूरा वातावरण देवीमय हो गया था। ढोल-ताशा की धुन लोगों को मुग्ध करती रही। प्रतिमा स्थल वाले सभी रास्तों पर शानदार सजावट की गई थी। रंग-बिरंगी झालरें मनमोहक छटा बिखेर रही थीं। शहर के मिश्रबाजार, महुआबाग, ददरीघाट, सकलेनाबाद, सिंचाई विभाग चौराहा, तुलसी सागर, स्टेशन, चीतनाथ, विशेश्वरगंज, बंशीबाजार, स्टीमरघाट, खोवा मंडी, कचहरी के पास, लाल दरवाजा, पीरनगर, गोराबाजार आदि स्थानों पर बनाए गए पूजा पंडालों में लोग दर्शन-पूजन करते रहे।
विज्ञापन

मुहम्मदाबाद संवाददाता के अनुसार क्षेत्र में शाहनिंदा, चौक, अग्रवाल टोली, जमालपुर, यूसुफपुरगंज, यूसुफपुर बाजार, दिलदारनगर संवाददाता के अनुसार यूबीआई के सामने, छोटी नहर, माईजी की कुटिया, सब्जी मंडी, रेलवे पार्क में स्थापित पंडालों में देर रात तक लोगों की भीड़ लगी रही। जमानिया संवाददाता के अनुसार लोदीपुर, चौधरी मुहल्ला, कस्बा बाजार, विकासखंड, बरुइन बाजार, स्टेशन बाजार, पटखौलिया, सुभाषनगर कालोनी हेतिमपुर, औड़िहार संवाददाता के अनुसार नई सड़क, रजिस्ट्री कार्यालय, सब्जी मंडी, रानी चौक, पक्का घाट, पूरब बाजार, उत्तर बाजार, गांधी चौक, बहरियाबाद बस स्टैंड, सुहवल, गौरा, ढढ़नी, उतरौली, नवली में स्थित पंडालों में दर्शन किया। इसके अलावा रेवतीपुर, मरदह, करंडा, भीमापार, नंदगंज, बहरियाबाद, गहमर, देवकली, खानपुर, दुल्लहपुर आदि क्षेत्रों में बनाए गए पूजा पंडालों में दर्शनार्थियों की भीड़ उमड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें