सनातन धर्मावलंबियों के लिए तीर्थ रूप में विख्यात सिद्धपीठ हथियाराम मठ के 26वें पीठाधिपति एवं जूना अखाड़ा के वरिष्ठ महामंडलेश्वर स्वामी भवानी नंदन यति महाराज के संरक्षण में चल रहे नवरात्र महोत्सव में जन सैलाब उमड़ रहा है। हथियाराम मठ की अधिष्ठात्री देवी बुढ़िया माता और मां सिद्धिदात्री के दरबार में शीश झुकाकर श्रद्धालु पुण्य लाभ की कामना संग मन्नत मांग रहे हैं। वहीं, 24 अक्तूबर को विजयदशमी के अवसर पर मठ में अति प्राचीन संत परंपरा के तहत ध्वज पूजन, शस्त्र पूजन, शास्त्र पूजन, शिव पूजन, शक्ति पूजन व शमी का पूजन किया जाएगा। इसमें आने वाले श्रद्धालुओं को पीठाधिपति द्वारा बुढ़िया माई को भोग लगाकर हलवा पूड़ी प्रसाद रूप में वितरित किया जाएगा।