फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: साढ़े तीन करोड़ की अधिक धनराशि से सैदपुर में होंगे विकास कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
औड़िहार। सैदपुर नगर पंचायत के विभिन्न वार्डों में 15वें वित्त राज्य आयोग के तहत तीन करोड़ 64 लाख की धनराशि से विकास कार्य होंगे। विभिन्न वार्डों में सभासदों की ओर से प्रस्तावित 46 विकास कार्यों की स्वीकृति के बाद उसे मूर्त रूप दिया जाएगा। इसकी घोषणा सैदपुर नगर पंचायत की अध्यक्ष सुशीला सोनकर ने बृहस्पतिवार की शाम की। उन्होंने बताया कि सभी प्रस्ताव बोर्ड ने एक माह पहले की बैठक में स्वीकृत कर चुका है। इन महत्वपूर्ण कार्यों से नगर की सूरत बदलेगी और विकास कार्यों को पूरी तरह से बल मिलेगा। प्रस्तावित कार्यों में इंटरलॉकिंग खड़ंजा, शौचालय, जल निकासी के लिए नाली आदि कार्यों को शामिल किया गया है। इसमें से नौ कार्यों का 15वां वित्त राज्य आयोग और 36 कार्यों का प्रदेश राज्य वित्त आयोग की ओर से प्राप्त धन से कार्य होगा। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें