फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावन के पहले सोमवार पर रहेगी देवाधिदेव के दर्शन-पूजन की धूम

विज्ञापन
विज्ञापन
सावन मास का रविवार से शुभारंभ हो गया। सोमवार को जिले के सभी शिवालयों में श्रद्धालु देवाधिदेव महादेव का पूजन-अर्चन करेंगे। इसे देखते हुए शिवालयों में जरूरी तैयारियां की गई हैं। महाहरधाम में अधिक भीड़ होती है। ऐसे में शिवालयों में कोविड गाइडलाइन के अनुसार जलाभिषेक एवं पूजन-अर्चन किया जाएगा। प्रशासन की तरफ से भी व्यापक व्यवस्था की गई है। शहर के प्रसिद्ध शिवालयों मिश्रबाजार, बड़ा महादेवा, गोराबाजार, ददरीघाट, चीतनाथ आदि शिव मंदिरों पर बैरीकेडिंग की व्यवस्था कर पुलिस कर्मियों को तैनात कर दिया गया है। मरदह: इस बार सावन में चार सोमवार पड़ेंगे। धाम में दर्शन-पूजन के लिए अधिकांश व्यवस्था कर ली गई है। बैरीकेडिंग का काम पूरा करने के साथ ही सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। मंदिर में सामूहिक दर्शन करने पर मनाही है। मुहम्मदाबाद: नगर से सटे बैजलपुर स्थित अति प्राचीन सोमेश्वर महादेव के मंदिर में पूरे सावन भर जलाभिषेक, रूद्राभिषेक और अरघा भरने का क्रम लगा रहता है। मंदिर साफ-सफाई कर दर्शन पूजन के लिए तैयार है लेकिन प्रशासनिक अधिकारियों की तरफ से कोई स्पष्ट गाइड लाइन जारी नहीं किए जाने से उहापोह की स्थिति है। औड़िहार: सैदपुर नगर स्थित बूढ़ेनाथ महादेव मंदिर पर शासन की गाइड लाइन के अनुसार सावन के पहले सोमवार को भीड़ न जमा होने देने के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। भीड़ के साथ दुग्धाभिषेक एवं जलाभिषेक की मनाही होगी। नगर के प्रमुख घाटों पर गोताखोरों के साथ बड़ी-छोटी नाव लगाई गई है। देवकली: धुवार्जुन ग्राम में स्थित बाबा चौमुखनाथ धाम पर श्रावण मास में श्रद्धालु पूजन, अर्चन एवं जल चढ़ाते हैं। करीमुद्दीनपुर: सावन के पहले दिन शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का पूजन-अर्चन किया। क्षेत्र के प्रसिद्व शिव मंदिरों बुढ़वा महादेव असावर, नागेश्वर नाथ महादेव ऊंचाडीह, झारखंडे महादेव करीमुद्दीनपुर, सोमेश्वर नाथ और बाबा घटेश्वर नाथ लट्ठूडीह सहित पातेपुर, बाराचवर, ताजपुर, माटा, बथोर, करीमुद्दीनपुर बाजार सहित अन्य शिव मंदिरों में भी श्रद्धालु इस अवसर पर पूजन-अर्चन करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें