फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: भागवत कथा में गोवर्धन पूजा का वर्णन

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद के वकील बाड़ी मुहल्ले में आयोजित श्री भागवत कथा में शनिवार को गोवर्धन पूजा का वर्णन किया गया। कथावाचक अभय नारायन पांडेय व्यास महाराज ने गोवर्धन पूजा की कथा सुनाते हुए कहा कि गोवर्धन लीला ज्ञान भक्ति बढ़ानेवाली लीला है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि गोवर्धन लीला से इंद्र को और जगत को श्रीकृष्ण के स्वरूप का और सामर्थ्य का ज्ञान हुआ। गोवर्धन पूजा प्रकृति की पूजा है। शरीर पांच महाभूतों से बना है और इन्हीं के कारण टिका हुआ है। यह उत्स (स्रोत) है और इस उत्स से नाता तोड़ा तो अस्तित्व नहीं टिकेगा। भ्रष्टाचार करने वाले लोग देश, समाज और धर्म की इमारत को खोखला बनाते हैं।
गायों के बारे में उन्होंने कहा कि हमारे यहां गायों की पूजा होती है लेकिन आज हम उनकी उपेक्षा कर रहे हैं। गाय जो पूजनीय है, आज दयनीय हो गई है। इस पर विचार करें। उसकी इस दशा के कारण हम ही हैं। गाय अपना भी पोषण करेगी और हमारा भी। लेकिन अपना पोषण तभी होगा, जब हम उसका शोषण रोकेंगे।
विज्ञापन

बुद्ध ने भी कहा है, तुम खुद का दीया बनो। वह तेरे भीतर है, उसे प्रगट कर। कितने लोग अपने भीतर ईश्वरीय गुण को प्रकट करते हैं। जीव का मतलब ही है शिव की संभावना। भगवान तो तुम में भी हैं, उनको प्रकट करने का अवसर तुम गंवा रहे। इस मौके पर गोवर्धन भगवान को छप्पन भोग लगाया गया। वही आरती के बाद भंडारा का आयोजन किया गया। इस मौके पर रामजी तिवारी, राजन केशरी, जैनेश पंकज मध्येशिया, देवेंद्र जायसवाल, अनुराग गुप्ता सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें