जमानिया। क्षेत्र के हेतिमपुर गांव स्थित राजकीय धान क्रय केंद्र का बृहस्पतिवार को एसडीएम डॉ. हर्षिता तिवारी ने निरीक्षण किया। उन्होंने धान की तौल, धान की नमी, स्टाॅक रजिस्टर, धान गोदाम सहित केंद्र पर मौजूद किसानों से बात कर उनकी समस्याओं को सुना। केंद्र की मौजूदा स्थिति पर संतोष व्यक्त किया। केंद्र प्रभारी आशुतोष चौरसिया से कहा कि केंद्र पर धान क्रय पूरी जिम्मेदारी से करें। किसानों की समस्याओं का निराकरण एवं उनकी सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए धान खरीदा जाए। किसी को शिकायत का कोई मौका न मिले। इस मौके पर एमओ शैलेश यादव, किसान दयाशंकर यादव सहित कई लोग मौजूद थे। संवाद